Thursday, 22 February 2018

PNB scam नीरव मोदी और आलिशान लाइफस्टाइल

हीरा कारोबारी फर्म ने साख पत्र जारी कराकर पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ का चूना लगाया. पीएनबी ने 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और आभूषण बनाने वाली कंपनी के खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई है. nirav modi case देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला है. घोटाले बाज नीरव मोदी फिलहाल देश से फरार हैं. उन पर पंजाब नेशनल बैंक के कई हजार करोड़ के फर्जी बाड़े का आरोप है. आइए अब जानते हैं बैंक को चूना लगाने वाला नीरव मोदी आखिर कौन है.

नीरव मोदी आखिर कौन है

पंजाब नेशनल बैंक ने बैंकिंग सेक्टर में अब तक के सबसे बड़े घोटाले को पकड़ा है. ये घोटाला 11 हजार 500 करोड़ करोड़ रुपए से ज्यादा का है. पीएनबी फ्रॉड केस में शामिल नीरव मोदी एक हीरा कारोबारी हैं. उनका जन्म बेल्जियम के एंटवर्प शहर में हुआ है. 1999 में उन्होंने फायरस्टार कंपनी बनाई.

बैंक को चूना लगाने वाले नीरव मोदी के देश और विदेश में कहां-कहां और कौन-कौन से ठिकाने हैं. और उनकी आलिशान जिन्दगी कैसी है इस बात की ओर रुख करते है.

कैसे है नीरव मोदी की आलिशान जिन्दगी और कहाँ कहाँ है उनकी प्रॉपर्टी

  • समुद्र महल बिल्डिंग, मुंबई: पॉश वर्ली इलाके में बने समुद्र महल अपार्टमेंट में नीरव अपनी पत्नी अमी के साथ रहता था. नीरव से शादी के बाद अमी अमेरिका से मुंबई आ गई थीं. इसी समुद्र महल अपार्टमेंट में दोनों खूबरसूत जिंदगी बिता रहे थे, लेकिन घोटाले के बाद से पूरा परिवार यहां नहीं है. nirav modi का house जो Mumbai मै है. इस Property की कीमत 900 करोड़ रुपए है. 
  • एंटवर्प, बैल्जियम: एंटपर्व शहर में नीरव मोदी का पुश्तैनी घर है. यहां नीरव मोदी के माता-पिता रहते हैं. दुनियाँ की डायमंड कैपिटल कहे जाने वाले बेल्जियम में नीरव का परिवार रहता हैं.
  • भारत के अलावा उनकी रूस, अर्मेनिया और दक्षिण अफ्रीका में मैुन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं. उन्होंने 2014 में अपना पहला बड़ा बूटिक दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में और अगले ही साल मुंबई के काला घोड़ा इलाके में एक स्टोर खोल दिया. उसी वर्ष न्यू यॉर्क के मैडिसन अवेन्यू में काफी-धूम धड़ाके के साथ एक स्टोर खुला. तब नाओमी वाट्स, निमरत कौर और लिसा हेडन के साथ-साथ मॉडल कोको रोशा जैसी जानेमाने सितारों ने उद्घाटन समारोह में शिरकत की. अभी लंदन, सिंगापुर, पेइचिंग और मकाउ में भी नीरव के बूटिक हैं.

नीरव मोदी का बिज़नस

  • नीरव मोदी दो बड़ी डायमंड कंपनियों के मालिक हैं. एक का नाम फायरस्टार डायमंड कंपनी है और दूसरी नीरव मोदी डायमंड कंपनी है. उनके देश-विदेश में कई बड़े स्टोर हैं. उनकी कंपनी अरबों का कारोबार करती है. यही नहीं 2017 में फोर्ब्स की लिस्ट में 84वें सबसे अमीर भारतीय हैं. भारत के अलावा नीरव का रूस, आर्मेनिया और दक्षिण अफ्रीका में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं. उन्होंने साल 2014 में अपना पहला बड़ा डायमंड बुटीक दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में और अगले ही साल मुंबई के काला घोड़ा इलाके में शुरू किया. अब nirav modi case की जांच चल रही है
    उनका एक शानदार स्टोर न्यू यॉर्क के मेडिसन एवेन्यू में भी है. इसके अलावा उनके स्टोर लंदन, सिंगापुर, बीजिंग और माकउ में हैं.
  • ऐसे ही बैंक को चुना लगा कर वे, कई हजार करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक बने.  नीरव को डायमंड की दुनियां का बेताज बादशाह माना जाता है. फोर्ब्‍स के मुताबिक, nirav modi की net worth करीब 11 हजार करोड़ है. हीरों की चकाचौंध से पूरी दुनिया को मोहित करने वाला नीरव मोदी अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. तीन साल पहले अपनी हीरा कंपनी की एनीवर्सरी को ‘अलग’ बनाने के लिए उन्होंने डांस करने वाली मॉडल्स को कपड़ों की जगह केवल फूलों की पंखुरियां पहनाकर रैंप पर कैटवाक करवाया था. यह पार्टी जोधपुर के प्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी.
इन सारे तथ्यों को ध्यान मै रखकर हम कह सकते है की एक शानदार लाइफ स्टाइल का मालिक नीरव मोदी अब देश को चूना लगा कर फरार हो गया है और अपनी आलिशान जिन्दगी को और भी आलिशान बना लिया है.

कैसे किया पूरा फ्रॉड

पीएनबी की मुंबई की एक शाखा का एक कर्मचारी हीरा कंपनियों को लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LOU) प्रदान करता था ताकि वे दूसरे बैंकों से सेक्योर ओवरसीज कर्ज हासिल कर सकें. वित्तीय सचिव राजीव कुमार ने बताया, ‘हीरा कंपनी यह एलओयू किसी अन्य भारतीय बैंक की विदेशी शाखा को देती थी. यह पूरा फर्जीवाड़ा करीब 11,400 करोड़ रुपये का है’.
पीएनबी से हासिल इस एलओयू के आधार पर ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक आदि ने हीरा कंपनियों को कर्ज दिया. लेकिन पकड़े जाने से बचने के लिए पीएनबी के कर्मचारी बैंक के रजिस्टर में एलओयू को दर्ज ही नहीं करते थे.

कहाँ है नीरव

न्यूयॉर्क:  नीरव मोदी की पत्नी न्यूयॉर्क की हैं.न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन एवेन्यू में बना है जे डब्लू मैरियट होटल. कहा जा रहा था कि नीरव मोदी इसी आलीशान होटल के 36 वीं मंजिल की एक सुइट में ठहरा है.

No comments:

Post a Comment